शिवपुरी नगर: तुलसी नगर में एक बार फिर सिंध जल योजना की पाइपलाइन फूटी, लोगों ने नपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
तुलसी नगर में मड़ीखेड़ा सिंध जलावर्धन योजना की मुख्य पाइपलाइन आज एक बार फिर फट गई, जिससे LML शोरूम के पास की सड़क और गलियां जलमग्न हो गईं। यह घटना महज एक महीने के भीतर दूसरी बार हुई है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका की लापरवाही और भ्रष्टाचार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।