शिवपुरी नगर: लालमाटी में चोरी करने से रोकने पर दो जुड़वा भाइयों ने टेंट संचालक को मारपीट कर किया घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र के लालमाटी के रहने वाले विष्णु राव जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की वह टेंट का काम करता है। बीती रात पड़ोसी दो जुड़वां भाई उसके घर पर रखा टेंट का सामान चोरी कर रहे थे। जिनको उसकी बेटी ने देख लिया। जब विष्णु ने चोरी करने से रोकने का प्रयास किया तो दोनों भाईयों ने उस पर लोहे सब्बल से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।