शिवपुरी नगर: युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती से किया दुष्कर्म व खाते से निकाले ₹5.50 लाख, सिल्लारपुर तिराहा से हुआ गिरफ़्तार
शिवपुरी में सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद शोषण और ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी आकाश शर्मा (30), निवासी ग्राम जुझाई, हाल निवासी सिल्लारपुर तिराहा, करैरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती की, फिर उसे अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर कई महीनों तक रेप किया और 5.5 लाख रुपए भी ठग लिए।