शिवपुरी नगर: शिवपुरी: ऑटो चालक ने दिखाई ईमानदारी, छूटा बैग कोतवाली थाने पहुंचाया
ऑटो चालक जीतू राठौर ने जानकारी देते हुए बताया की आज रविवार की शाम 7 बजे घोड़ा चौराहा से एक बुर्जुग महिला यात्री उसकी ऑटो में बैठी जो पुराना यातायात थाने के पास उतरी और हाथीखाना की ओर चली गई। जो अपना बैग ऑटो में पीछे वाली सीट पर ही छोड़ गई। जब ऑटो चालक की नज़र पीछे सीट पर पड़ी तो उसको बैग दिखाई दिया। जिसको उसने कोतवाली थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।