भितरवार: आदमपुर गुरुद्वारा के पास भितरवार पुलिस पर फायरिंग, तीन बदमाश गिरफ्तार, एक फरार
आदमपुर गुरुद्वारा के पास हरसि रोड पर भितरवार पुलिस और बदमाशों के बीच सनसनीखेज मुठभेड़ हुई। सूचना मिलते ही एसडीओपी और थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौका पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की और तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया जबकि एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। भितरवार पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।