Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

लूट की झूठी सूचना देकर फंसाने की साजिश नाकाम, करछना पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार एसओजी यमुनानगर जोन और थाना करछना पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट की झूठी सूचना देकर एक व्यक्ति को फंसाने की साजिश का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 04/05.07.2026 की रात डायल 112 पर सूचना मिली कि पिपरांव पेट्रोल पंप के पास लूट की घटना हुई है और गाड़ी का शीशा तोड़ा गया है। सूचना मिलते ही एसओजी यमुनानगर और करछना पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल निरीक्षण और तकनीकी साक्ष्यों से मामला संदिग्ध लगा। जांच में पता चला कि सिरसा निवासी सौरभ निषाद और वीरू निषाद बिना नंबर प्लेट की सफेद स्विफ्ट कार से नशे में जा रहे थे। पिपरांव पेट्रोल पंप के पास अरुण कोल पुत्र हिंचलाल कोल से कहासुनी के बाद दोनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज और मारपीट की। अपने ऊपर कार्रवाई से बचने के लिए आरोपियों ने अरुण कोल को लूट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, अपनी ही गाड़ी का पिछला शीशा हथौड़ी से तोड़ दिया और पुलिस को 1 सोने की चैन व 33,200 रुपये नकद लूटे जाने की झूठी सूचना दे दी। पीड़ित अरुण कोल की तहरीर पर थाना करछना में मु0अ0सं0-216/2026 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस व 3(1)(द)/3(1)(ध)/3(2)(ii)/3(2)Va एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के बाद आज दिनांक 08.07.2026 को पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों सौरभ निषाद पुत्र फूलचन्द्र निषाद, निवासी ग्राम सिरसा थाना मेजा, उम्र 26 वर्ष और वीरू निषाद पुत्र सुरेश चन्द्र निषाद, निवासी ग्राम छतवा सिरसा थाना मेजा, उम्र 23 वर्ष को करछना तहसील के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि भटौती में पार्टी के बाद नशे में थे और बचने के लिए उन्होंने यह झूठी साजिश रची थी। पुलिस ने नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। #prayagrajpolice

Allahabad, Allahabad | Jul 9, 2026

MORE NEWS

सिराथू तहसील में गंदगी का अंबार, शौचालय बने बीमारी की वजह

कौशांबी जनपद के सिराथू तहसील परिसर में गंदगी और अव्यवस्था के कारण आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

तहसील के शौचालयों में गंदगी फैली है और अगल-बगल कचरे के ढेर लगे हैं। आरोप है कि सफाईकर्मी और अधिकारी नियमित सफाई नहीं करवाते। बाहर से आने वाले फरियादियों के लिए बैठने की कोई व्यवस्था भी नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बदबू और गंदगी की वजह से कई लोग बीमार पड़ रहे हैं। केवल जब कोई बड़ा अधिकारी आता है तभी थोड़ी बहुत सफाई होती है, वरना परिसर गंदगी से भरा रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील में नियमित सफाई, शौचालय की व्यवस्था और बैठने की उचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

#dmkaushambi #CMYogiAdityanath

सिराथू तहसील में गंदगी का अंबार, शौचालय बने बीमारी की वजह कौशांबी जनपद के सिराथू तहसील परिसर में गंदगी और अव्यवस्था के कारण आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। तहसील के शौचालयों में गंदगी फैली है और अगल-बगल कचरे के ढेर लगे हैं। आरोप है कि सफाईकर्मी और अधिकारी नियमित सफाई नहीं करवाते। बाहर से आने वाले फरियादियों के लिए बैठने की कोई व्यवस्था भी नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदबू और गंदगी की वजह से कई लोग बीमार पड़ रहे हैं। केवल जब कोई बड़ा अधिकारी आता है तभी थोड़ी बहुत सफाई होती है, वरना परिसर गंदगी से भरा रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील में नियमित सफाई, शौचालय की व्यवस्था और बैठने की उचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए। #dmkaushambi #CMYogiAdityanath

Allahabad, Allahabad | Jul 10, 2026

जो लोग मेरे सपोर्ट में हैं, वो एक पेड़ लगाएं। जो लोग मेरे विरोध में हैं, वो दो पेड़ लगाएं : अविनाश पांडेय, मेरठ SSP

जो लोग मेरे सपोर्ट में हैं, वो एक पेड़ लगाएं। जो लोग मेरे विरोध में हैं, वो दो पेड़ लगाएं : अविनाश पांडेय, मेरठ SSP

Allahabad, Allahabad | Jul 10, 2026