हरिद्वार: खड़खड़ी स्थित चेतन ज्योति आश्रम में भारत युवा साधू समाज ने बैठक कर UCC पर जताया सीएम धामी का आभार
मंगलवार को खड़खड़ी के चेतन ज्योति आश्रम में भारत युवा साधू समाज ने बैठक कर UCC कानून को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। बड़ी संख्या में साधू संत इस बैठक में मौजूद रहे। संतों ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसमे UCC लागू होने जा रहा है और इससे हिंदुत्व मजबूत होगा। संतों ने सीएम धामी को करोड़ों हिंदुओं का गौरव बताया।