हरिद्वार: प्रतिबंधों के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा चाइनीज मांझा, देवपुरा स्थित कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट ने दिए सख्त निर्देश
प्रतिबंधों के बावजूद भी हरिद्वार में धड़ल्ले से चाइनीज मांझे की बिक्री हो रही है। आज देवपुरा स्थित कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने पुलिस और निगम प्रशासन को संयुक्त टीम में बनाकर चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों से भी प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।