सादाबाद: समदपुर में वर पक्ष ने दहेज में कार मांगी, तो दो बहनों ने लौटाई बारात, जमकर हुई मारपीट
सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव समदपुर में दो सगी बहनों की ताजपुर से बारात आई थी। बारात चढत के सारे काम हो चुके थे बाराती दावत भी खा चुके थे। मंडप से पूर्व दूल्हे के पिता ने दहेज में कार मांग ली जिसको लेकर विवाद हो गया और दोनों ही पक्षों में मारपीट हो गई। जिससे आंखों से दोनों बहनों ने 12 शादी से इनकार कर बारतों को लौटा दिया है