सादाबाद: सादाबाद में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य चेकअप कैंप, डॉक्टरों ने 1170 मरीजों की जांच कर दी निशुल्क दवाएं
सादाबाद में समाजसेवियों के द्वारा आगरा के श्री राम हॉस्पिटल के सौजन्य से एक निशुल्क स्वास्थ्य चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जहां दिल्ली और आगरा के डॉक्टरों ने कैंप में 1170 मरीजों की निशुल्क जांच कर उन्हें निशुल्क दवाई वितरित कर स्वास्थ्य संबंधी निर्देश दिए हैं। वही डॉक्टरों ने जानकारी दी कि अब समय-समय पर गरीब मरीजों के लिए निशुल्क कैंप का आयोजन किया जाएगा।