सादाबाद: सादाबाद और सहपऊ में बाबा साहब की जयंती पर निकाली गई बाइक और पैदल रैली, किया गया माल्यार्पण और नमन
14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसके क्रम में सादाबाद में जहां अंबेडकर अनुनायियों और सर्व समाज के लोगों के द्वारा पैदल रैली और बाइक रैली निकालकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहीं सहपऊ में ब्लाक खंड कार्यालय में वीडियो व स्टाफ के द्वारा उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है।