सादाबाद: तहसील क्षेत्र में ओलावृष्टि, आंधी व बारिश से किसानों को हुआ भारी नुकसान, खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति हुई बाधित
सादाबाद क्षेत्र में भयंकर बारिश के साथ आंधी-तूफान आया और ओलावृष्टि हो गई जिससे किसानों की गेहूं आदि की फसलों में जहां भारी नुकसान हुआ है वहीं विद्युत विभाग के भी खंबे गिर गए जिससे विद्युत विभाग को भी लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। रात को विद्युत आपूर्ति भंग रही और लोगों ने अंधेरे में रात गुजारी है।