सादाबाद: सादाबाद तहसील में चैंबर निर्माण को लेकर अधिवक्ता और लेखपाल के बीच हुआ विवाद और हंगामा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
सादाबाद तहसील परिसर में एक अधिवक्ता के द्वारा अपने चेंबर का निर्माण कराया जा रहा था, तभी वहां लेखपाल पहुंच गए और चैंबर निर्माण को रोकने का प्रयास किया, इसको लेकर अधिवक्ता और लेखपाल में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की मौके पर पहुंची पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मौजूद लोगों के द्वारा बमुश्किल दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया गया है।