मऊगंज: लौर पुलिस ने पटपरा गांव में दबिश देकर 75 सीसी नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Mauganj, Rewa | Jul 20, 2025 लौर पुलिस ने पटपरा गांव में दविश देकर 75 सीसी नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।लौर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी एक युवक पटपरा से पनिगवा की ओर सफेद रंग की बोरी में नशीली कफ सिरप लेकर जा रहा है।थाना प्रभारी गोविंद तिवारी और सहायक उपनिरीक्षक माने खान सहित पुलिस टीम ने पटपरा गाव मे दविश देकर तलाशी दौरान 75 सीसी नशीली सिरप बरामद कर लिया।