जमुई: लाहाबान रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Jul 18, 2026 क्यूल- जसीडीह रेलखंड के लाहाबान रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति का शरीर कई हिस्सों में बंट गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिमुलतला थाना की पुलिस द्वारा शनिवार की दोपहर 1:00 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।