बुजुर्गों का जीवन वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा का संदेश
प्रेरणा वृद्धाश्रम में अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरूआत
----
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत केन्द्र श्योपुर द्वारा मुक्तिबोध युवक मंडल श्योपुर के सहयोग से प्रेरणा वृद्धाश्रम में शनिवार को पांच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गई, जिसमें युवाओं ने अपने जीवन को सही दिशा देने के लिए बुजुर्गों से जीवन के अनमोल पाठ का श्रवण किया वहीं वर्तमान और भूतकाल के बीच के अंतर को समझने की सीख ली। इस दौरान प्रमुख रूप से युवा मंडल के अध्यक्ष श्री गिर्राज किशोर शर्मा, गणराज सेवा समिति के सचिव श्री धर्मेन्द्र शर्मा, प्रबंधक वृद्धाश्रम श्री मनोज वैष्णव, सुश्री कनिका दुबे, सुश्री प्राची दुबे एवं मेरा युवा भारत से तनवी दुबे मौजूद रही।
इस दौरान कार्यक्रम में युवाओं ने अपने शिक्षण कार्य की जानकारी साझा करते हुए वर्तमान शिक्षा एवं पूर्व की शिक्षा के बीच के अंतर को लेकर प्रश्न पूछे जिन्हें बुजुर्गों ने बेहद संजीदगी से जवाब देते हुए शिक्षा के अंतर को समझाया, इस दोरान बुजुर्गों ने कहा कि जब वे पढ़ाई करने की चाह रखते थे तो काफी कष्ट सहने पडते थे, क्योंकि स्कूल दूर होते थे और उन्हें पैदल ही वहां तक पहंुचना होता था, वहीं पहले कॉपी, किताब की जगह ब्लैक सिलेट और व्हाइट चॉक के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करनी होती थी ओर अब कम्प्यूटर, लैपटॉप, कॉपी, पैन समेत तमाम संसाधन मौजूद हैं। वहीं संस्कारो को लेकर भी बुजुर्गों ने अपनी बात रखी ओर कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनना चाहिए ताकि वे अपने बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके संघर्ष को समझते हुए उनकी जरूरतो को पूरा करें। इस दौरान प्रथम दिवस ज्ञानवर्धक सत्र में युवाओं एवं बुजुर्गों के बीच सवाल-जवाब का दौर चला जिसमें सभी युवाओं ने बुजुर्गों से नए युग में संस्कारो को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
21 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026