श्योपुर के युवा बढ़ायें हाथ, नशा मुक्त अभियान से जुड़े- श्री भूषण
कन्या परिसर ढेगदा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
----
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित मेरा युवा भारत केंद्र श्योपुर द्वारा आज नशा मुक्ति युवा कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या परिसर ढेगदा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि देश को नशा मुक्त बनाने और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए अभियान से जुडे।
इस अवसर पर उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए युवाओं को मार्गदर्शन दिया कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सुश्री विनीता चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। माय भारत केंद्र की ओर से एनएसवी तन्वी दुबे, गणेश शर्मा, ईश्वर वैष्णव, मेघा राजोरिया, गायत्री राजोरिया एवं श्री शिवकुमार दोहरे उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
18 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026