जहानाबाद: रतनी अंचल की अंचलाधिकारी के खिलाफ राजस्व कार्यों में कथित अनियमितताओं की शिकायत पर जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने एडीएम की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की है। समिति में डीसीएलआर और जिला राजस्व शाखा के प्रभारी पदाधिकारी शामिल हैं। शिकायत में नियम विरुद्ध जमाबंदी और अन्य राजस्व कार्यों में गड़बड़ी का आरोप पाया।