प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी ने विधायक प्रकाश राणा के समक्ष रखीं मांगें, शीतकालीन सत्र में सदन में उठाएंगे मुद्दा
जोगिन्द्रनगर। आज प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक प्रकाश राणा से उनके निवास स्थान गोलवां में मुलाकात की। इस दौरान संघ के सदस्यों ने प्राथमिक शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।
विधायक प्रकाश राणा ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र में इन मुद्दों को प्रमुखता के साथ सदन में उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। प्राथमिक विद्यालयों से ही बच्चों के भविष्य की नींव तैयार होती है। ऐसे में शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना बेहद आवश्यक है।
विधायक ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि प्राथमिक शिक्षक संघ की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका शीघ्र समाधान किया जाए।
Mandi, Mandi | Nov 9, 2026