डौण्डी: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई
Dondi, Balod | Apr 15, 2026 कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर 19 अप्रैल को जिले में एक भी बाल विवाह न हो, इसके लिए प्रशासन, पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से सक्रिय हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी ऐसी सूचना तुरंत दें।