बोरियो: मठियो गांव में अमर शहीद तिलका मांझी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण
गुरुवार को मठियो गांव में आदिम जनजाति विकास समिति के तत्वाधान में अमर शहीद तिलका मांझी उर्फ जबरा पहाड़िया की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में आदिम जनजाति समाज के दर्जनों लोगों की उपस्थिति रही। समुदाय के पुरोहित मेथियस पहाड़िया द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कराई गई जिसके बाद स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया गया।