समस्तीपुर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) समस्तीपुर जिला कमिटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन पार्टी केंद्रीय सचिव मंडल सदस्य डॉ बिक्रम सिंह ने 'आज की राजनीतिक परिस्थिति और हमारी जिम्मेदारी' विषय पर अपने व्याख्यान दिए। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की बरसों पुरानी गंगा-जमुनी संस्कृति को लगातार कमजोर किया जा रहा है क्योंकि केन्द्र और अधिकांश राज्य सरकारें भाजपा के नेतृत्व में चल रही हैं और ये सरकारें लगातार साम्प्रदायिक ऐजेण्डे पर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि न तो नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं और ना ही बंद पड़े उद्योग धंधों को चालू किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति के नाम पर शिक्षा का बड़े पैमाने पैमाने निजीकरण, व्यावसायीकरण एवं साम्प्रदायीकरण किया जा रहा है जो हमारे देश के लिए ख़तरनाक संकेत हैं। परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक होना शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ रहे भ्रष्टाचार का चरमोत्कर्ष है। नीट परीक्षा का पेपर लीक होना इसका ताज़ातरीन उदाहरण है। जिसमें शासक पार्टी से जुड़े लोगों की संलिप्तता जगजाहिर है। इसके खिलाफ जेन जी का आन्दोलन युवा वर्ग में फैले गुस्से के विस्फोट को दर्शाता है। परिणामस्वरूप केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों महिलाओं, दलितों एवं आदिवासियों पर हमलों की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। धर्मनिरपेक्षता पर आधारित भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और सरकार द्वारा धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि देश के सभी वामपंथी, जनवादी एवं धर्मनिरपेक्ष ताकतों की व्यापक एकता से ही साम्प्रदायिक ताकतों को परास्त किया जा सकता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि छात्रों नौजवानों, महिलाओं एवं किसान मजदूरों के सवालों पर व्यापक आन्दोलन की शुरुआत करते हुए उन्हें कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरीय नेता शाह ज़फ़र इमाम एवं सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा की अध्यक्ष मंडल नेकी। जिला सचिव रामाश्रय महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य विधायक अजय कुमार, राज्य कमिटी सदस्य मनोज प्रसाद सुनील एवं राम दयाल भारती, जिला सचिव मंडल सदस्य सत्य नारायण सिंह, उपेंद्र राय ,महेश कुमार, राम सागर पासवान एवं विधानचंद्र, जिला कमिटी सदस्य, उपेन्द्र राय,रघुनाथ राय, दिनेश पासवान, शांति देवी, भोला राय, श्याम किशोर कमल,सिया प्रसाद यादव, लाला प्रसाद, अवधेश मिश्र एवं प्रेमानंद सिंह सहित लगभग डेढ़ सौ चुने हुए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पार्टी जिला कमिटी सदस्य शशिकांत झा की स्मृति में दो मिनट का मौन रखने के साथ प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। भवदीय, रामाश्रय महतो, जिला सचिव