#अलीगढ़ में नंगी तलवार लेकर सिरफिरे युवक का आतंक, पड़ोसी के घर पर बरसाए ईंट-पत्थर, गर्भवती महिला ने घर में कैद होकर बचाई जान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में नंगी तलवार लेकर एक युवक के आतंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने हाथ में तलवार लेकर पड़ोसी के घर के बाहर जमकर हंगामा किया और ईंट-पत्थर भी मारे। घटना के दौरान घर में मौजूद गर्भवती महिला ने खुद को अंदर कैद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। वायरल वीडियो में युवक हाथ में तलवार लेकर दिखाई दे रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#AligarhNews #Quarsi #AligarhPolice #ViralVideo #BreakingNews
Koil, Aligarh | Sep 10, 2026