रूड़की: सालियर के पास साइड न मिलने पर कार चालक को दो युवकों ने पीटा, घटना के बाद आरोपी युवक फरार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर के पास दो युवकों ने आगे जा रही एक कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। लेकिन कार चालक ने उन्हें साइड नहीं दी। युवक बार-बार आगे निकलने का प्रयास करते रहे। जिसके बाद युवक भड़क गए। जिसके बाद युवकों ने ओवरटेक कर कार को रोक लिया और कार चालक के साथ जमकर मारपीट की है। जिसके बाद युवक फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।