रूड़की: वैशाली मंडप के सामने से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया, एक अवैध चाकू बरामद
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वैशाली मंडप के सामने से रामनगर की नई बस्ती निवासी मनीष पुत्र देशराज नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद कर लिया है। जानकारी मिली है कि मनीष किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने मनीष के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।