रूड़की: गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सत्यापन नहीं करने पर की सख्ती, 13 लोगों पर लगाया ₹10,000 का जुर्माना
गंगनहर कोतवाली पुलिस अपराध की रोकथाम के लिए लगातार संदिग्ध लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चला रही है। इसी के चलते आज पुलिस ने अलग-अलग जगह पर किराएदारों,मजदूरों और बाहर से आए लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया है। सत्यापन नहीं मिलने पर पुलिस ने 13 मकान मालिक को पर दस –दस हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही सत्यापन नहीं कराने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।