रूड़की: सिंचाई विभाग की कॉलोनी के पास गंगनहर से बरामद हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सिंचाई विभाग की कॉलोनी के पास गंगनहर से आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।