चितरंगी: चितरंगी जनपद पंचायत के खटाई ग्राम पंचायत में कार्यरत रोजगार सहायक पर आदिवासी मजदूरों ने लगाया गंभीर आरोप
सिंगरौली जिले के जनपद पंचायत चितरंगी के ग्राम पंचायत खटाई में कार्यरत रोजगार सहायक से परेशान सैकड़ो आदिवासी मजदूर जनपद मुख्यालय चितरंगी पहुंचे,मुख्यकार्यपालन अधिकारी से मिलकर न्याय की लगाई गुहार,जहां पर ग्राम चिकनी में तालाब निर्माण मे फर्जी मस्टर रोल भरकर राशि की गई है आहरित।पुलिया और सामुदायिक शौचालय की राशि भी निकाल ली गई हैं।जैसे कई आरोप लगाया।