चितरंगी: चितरंगी पुलिस को अंधी हत्या सुलझाने में मिली सफलता, हत्या की आरोपी और सहयोगी गिरफ्तार
बीते दिनों चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओडागी की गडई टोला में रामलखन कोल के कुएं मे एक अज्ञात युवक का शव मिला था जिसकी जांच के दौरान पहचान हुई जिसका नाम रामकुमार कोल पिता लक्षन कोल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बरगवां थाना गढ़वा के रूप में हुई थी।जहां आज रामकुमार के हत्या के आरोपीयों को गिरफ्तार पर माननीय न्यायालय देवसर के समक्ष आज मंगलवार को पेश किया गया।