चितरंगी: सरई क्षेत्र के मटियागांव में पटवारी पर गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सरई क्षेत्र के मटियागांव निवासी ग्रामीणो द्वारा पटवारी पर लगाए जा रहे हैं गंभीर आरोप,बताया जा रहा है कि 20 से 21 एकड़ भूमि पर लहलहाती फसल धन है,फिर भी पटवारी द्वारा जमीन को परती लिख दिया गया है। गलत फीडिंग होने के कारण किसानों का पंजीयन नहीं हो रहा है।जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम एवं जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला से की गई है।