चितरंगी: ग्राम ओबरी में तेज रफ्तार सरिया लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक को मामूली चोटें आईं
सरई से लोहे का सरिया लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर वाहन बेकाबू होकर आज दिन मंगलवार के दोपहर 12:30 के करीब ग्राम ओबरी में पलट गया।गनीमत रही की ट्रैक्टर में सवार चालक को मामूली चोटें आई है। हालांकि घटना की सूचना पुलिस चौकी तिनगुडी को नहीं दी गई है। वही इस हादसे के बाद उक्त मार्ग कई घंटे तक अवरुद्ध रहा।