चितरंगी: ग्राम चितावल खुर्द में पुलिस ने एक युवक को 270 ग्राम अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत चितरंगी थाना प्रभारी को सफलता मिली है।जहां आज दिन सोमवार के शाम 6:30 बजे के करीब चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चितावल खुर्द से एक युवक के कब्जे से 270 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कार्यवाही की गई।