मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में श्मशान घाट की शर्मनाक तस्वीर, आधा जला शव नाले में बहा, बदइंतजामी पर भड़के लोग
मऊरानीपुर के वार्ड नंबर-8 नई बस्ती स्थित श्मशान घाट में भारी बारिश के बीच जलभराव और कीचड़ से अंतिम संस्कार में परेशानी हुई। परिजनों का आरोप है कि आधा जला शव बारिश के तेज बहाव में नाले में बह गया। वार्डवासियों ने डीएम से श्मशान घाट में टीन शेड, बाउंड्री और फर्शीकरण कराने की मांग की है।