जमुई: उत्पाद विभाग की छापेमारी में तीन लोग गिरफ्तार, दीपाकरहर, अमरथ से बरामद हुई शराब, कानूनी कार्रवाई शुरू
Jamui, Jamui | May 22, 2026 जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दीपाकरहर और टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में की गई। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी ।