हरिद्वार: डकैती कांड के बाद पुलिस हुई अलर्ट, एसएसपी के निर्देश पर पूरे जिले में चलाया गया सत्यापन अभियान
हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर हुई डकैती कांड के बाद पुलिस अलर्ट है। आज हरिद्वार के SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पूरे हरिद्वार जिले में सत्यापन अभियान चलाया गया। सभी थाने, कोतवाली और चौकियों की पुलिस ने घर-घर जाकर किराए पर रह रहे किराएदारों और नौकरों का सत्यापन किया। लोगों को बिना सत्यापन कराए हुए किराएदार और नौकर न रखने की सख्त हिदायत भी दी गई है।