हरिद्वार: श्यामपुर के गाजीवाली में कॉमन करैत सांप के डसने से 10 साल की बच्ची कोमा में, वन विभाग ने घर से रेस्क्यू किया सांप
श्यामपुर के गाजीवाली में रविवार आधी रात जमीन पर सो रही 10 साल की बच्ची को साइलेंट किलर कहे जाने वाले कॉमन करैत सांप ने डस लिया, सोमवार सुबह 4 बजे बच्ची को जब उल्टियां शुरू हुईं और बेहोशी हुई तो परिजनों ने कमरे में छिपे सांप को देखा, बच्ची को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कोमा की हालत में ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया है। वन विभाग ने सांप को घर से ही रेस्क्यू किया।