हरिद्वार: चेक बाउंस के मामले में ज्वालापुर पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 2 पकड़े
चेक बाउंस के मामले में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट की तामील कराते हुए अलग-अलग स्थान से दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने रामनगर कॉलोनी से देवदास और अहबाबनगर से नदीम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।