बांका: बांका बाजार से चोरी हुई बाइक बरामद, चोर गिरफ्तार
Banka, Banka | Aug 15, 2026 बांका थाना कांड संख्या 489/26 में चोरी गई हीरो पैशन मोटरसाइकिल को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। शनिवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पिछले दिनों बाजार से सामान खरीदने के दौरान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई।