कोचाधामन के विधायक मो. इजहार अशफी ने शनिवार को कठामठा में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान विभिन्न गाँव से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से विधायक मो. इजहार अशफी को अवगत कराया। जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं से रूबरू होते हुए मामलों का निष्पादन किया।