कोचाधामन प्रखंड के मजगामा पंचायत अंतर्गत मजगामा वार्ड संख्या-5 में भीषण आगलगी के बाद कोचाधामन के विधायक मो. इजहार अशफी ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर अग्निपीड़ित परिवारों से मिलकर घटना की जानकारी ली है। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार वालों के बीच राहत सामग्री का भी वितरण किया।