जावाल से गोल जाने वाले सड़क मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और ऑटो रिक्शा के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में ऑटो और कार चालक भी घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए।