बल्देवगढ़: ग्राम पंचायत बड़ाघाट में सेल्समैन के द्वारा खाद्यान्न वितरण में की जा रही गड़बड़ी हितग्राहियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ाघाट के सेल्समैन के द्वारा खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है।जिसमें हितग्राहियों ने बल्देवगढ़ SDM श्रीमती भारती देवी मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।हितग्राहियों के द्वारा बताया गया कि सेल्समैन ज्योति पत्नी शिवरतन यादव के द्वारा तीन माह से राशन नहीं दिया जा रहा है।