फैज़ाबाद: एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक में अयोध्या से सभी धर्मस्थलों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की उठी आवाज
एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक सांसद अवधेश प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नाका से एयरपोर्ट तक के चौड़ीकरण, रिंग रोड से एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी, आपात स्थिति में एंबुलेंस की उपलब्धता, एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर चर्चा की गई। एयरपोर्ट अर्थारिटी ने प्रदेश सरकार से 15 एकड़ भूमि की मांग की जिसमें कर्मचारियों के लिए आवास विकसित किए जा सकें।