कुचायकोट: गोपालगंज: प्रखंड के पेट्रोल पंपों पर दिखा ज़िला पदाधिकारी के आदेश का असर, बोतल में नहीं मिल रहा तेल
गोपालगंज जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने जिला के सभी पेट्रोल पंपों के संचालकों को कड़ी निर्देश देते हुए आदेश जारी किया है। पेट्रोल पंप मालिक को किसी भी वाहन को छोड़कर गनल या बोतल में पेट्रोल और डीजल नहीं देने की आदेश जारी की गई है। यह आदेश सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिया गया है।जिसका असर आज मंगलवार को शाम 7 बजे पेट्रोल पंप पर देखा गया।