बलिया: रुकनपुर गांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अश्व पालन पर हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम
Ballia, Ballia | Mar 8, 2025 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार के दिन में एक बजे ग्राम रुकनपुर के पंचायत भवन में ब्रुक इंडिया द्वारा अश्व पालन से महिलाएं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रुकनपुर गांव की कई महिलाओं ने भाग लिया। जिसका शुभारंभ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज राव और ब्रुक इंडिया के परियोजना अधिकारी ने किया।