बलिया: खलीलपुर गांव से बहला-फुसला कर नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Mar 8, 2025 बहला फुसला कर नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में फेफना थाने की पुलिस ने शनिवार की दोपहर 12 बजे के करीब खलीलपुर गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम ज्ञान प्रकाश यादव उर्फ अंकुश यादव पुत्र रामजी यादव निवासी मन्नोपुर है। आरोपी के खिलाफ फेफना थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।