बलिया: नरही पुलिस ने गोविंदपुर स्थित एक खंडहर मकान से 43.2 लीटर अवैध शराब बरामद किया
Ballia, Ballia | Mar 8, 2025 नरही पुलिस ने भरौली गोलंबर के पास गोविंदपुर स्थित एक खंडहर मकान से 43.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस बारे में शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे मीडिया के समक्ष बरामद शराब को पेश करते हुए थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरिदी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल चल रही है।