चौपारण: ताजपुर पंचायत के खिलाड़ियों को मिला फुटबॉल, खेल को मिलेगा बढ़ावा
ताजपुर मुखिया उषा देवी एवं पंचायत प्रतिनिधि अभिमन्यु भगत ने पंचायत के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया। इस पहल से स्थानीय खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। जनप्रतिनिधियों ने युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।