विभूतिपुर: विभूतिपुर के सांखमोहन में वीरेंद्र प्रसाद सिंह की मनाई गई शहादत दिवस, फूल माला व पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
विभूतिपुर सीपीएम लोकल कमेटी दक्षिण द्वारा शहीद कामरेड वीरेंद्र प्रसाद सिंह की 17वीं शहादत दिवस सांखमोहन स्थित उनके स्मारक स्थल पर समारोह पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने शाहिद वीरेंद्र सिंह के तस्वीर पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। कामरेड विश्वनाथ महतो की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।