हल्द्वानी में गर्दन के दर्द का इलाज कराने गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिथौरागढ़ निवासी रामचंद्र दमुवादूंगा क्षेत्र में परिवार के साथ रहते हैं। परिजनों के मुताबिक उनकी पत्नी मीनाक्षी की गर्दन में पिछले कुछ समय से दर्द था और करीब चार-पांच महीने से सुशीला तिवारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को लोगों के कहने पर परिवार मीनाक्षी को कालाढूंगी रोड स्थित एक व्यक्ति के पास लेकर पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि मालिश करने के बाद उक्त व्यक्ति ने मीनाक्षी की गर्दन को जोर से हिलाया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही मौत हो गई। परिजन महिला को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #Nainital #NainitalNews #KaladhungiRoad #HaldwaniPolice #WomanDeath #SuspiciousDeath #DeathCase #MedicalInvestigation #PoliceInvestigation #FamilyAlleges #NeckPain #Massage #HealthNews #CrimeNews #LocalNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #HindiNews #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews